अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बिटकॉइन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों के बीच बिटकॉइन बुधवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 7% बढ़कर $75,060 तक पहुंच गई। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी जीत को क्रिप्टोकरेंसी पर लगे रेगुलेशन में नरमी का संकेत माना जा रहा है।

Load More