अपनी ही पूंछ को सांप समझकर पकड़े दिखा तेंदुआ, लोग बोले- क्या टाइगर बनेगा रे तू
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ तालाब में अपनी पूंछ को सांप समझकर अपने मुंह से पकड़ता दिख रहा है। एक यूज़र ने वीडियो शेयर कर लिखा, "क्या टाइगर बनेगा रे तू।" वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट कर लिखा, "तेंदुआ नशे में था।" वीडियो को 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।