अपने ही मंत्रालय की योजना से ₹99 लाख की सब्सिडी लेने पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने खीरे की खेती के लिए अपने ही मंत्रालय की सरकारी योजना के तहत ₹99 लाख की सब्सिडी लेने की मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं किसान हूं...हम बचपन से खेती करते आए हैं...मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई...मैंने वहां पूरी जानकारी बोर्ड पर लिखी है...किसानों को प्रशिक्षण देता हूं।"