अपनी हीरोइन से प्यार करना ज़रूरी है: फिल्मों में ऐक्ट्रेस संग केमिस्ट्री को लेकर माधवन
बॉलीवुड ऐक्टर आर माधवन ने फिल्मों में ऐक्ट्रेस संग अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर कहा है कि रोमांटिक फिल्मों में हीरो-हिरोइन के बीच केमिस्ट्री ऐसी चीज़ है जिसे किसी को समझाया नहीं बल्कि महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में उनका अपनी हीरोइन से प्यार करना ज़रूरी है। माधवन फिल्म 'आप जैसा कोई' में नज़र आए हैं।