अपना कोई निराश हो तो उसका साथ नहीं छोड़ते, हम आपके साथ हैं टीम इंडिया: कोहली की बहन
विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद अपने भाई और भारतीय टीम के समर्थन में इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि हमें अलग नतीजे की उम्मीद थी लेकिन जब अपना कोई निराश हो तो उसका साथ नहीं छोड़ते इसलिए टीम इंडिया हम आपके साथ हैं।"