अपना घर संभालें: पाक द्वारा यूएन में 'जम्मू-कश्मीर' को 'कब्ज़ाया हुआ क्षेत्र' बताने पर भारत
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को 'कब्ज़ाया हुआ क्षेत्र' बताए जाने के बाद भारत ने कहा, "हम पाकिस्तान को अपना घर संभालने की सलाह देते हैं।" भारतीय अधिकारी जगप्रीत कौर ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जनता के मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन को लेकर अपने बेहद खराब रिकॉर्ड को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।