अपना दल (कमेरावादी) ने की 'INDIA' के तहत यूपी की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
सपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने सीट बंटवारे के बिना ही 'INDIA' के तहत यूपी की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के मुताबिक, वह फूलपुर, मिर्ज़ापुर और कौशांबी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा, "हम 'INDIA' से इसको लेकर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।"