अपना दल की पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों को वोट नहीं देने का किया एलान

अपना दल (कमेरवादी) की नेता पल्लवी पटेल ने सपा द्वारा राज्यसभा चुनाव में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाने पर नाराज़गी जताई और एलान किया कि वह चुनाव में सपा को वोट नहीं करेंगी। बकौल पल्लवी, इन उम्मीदवारों को टिकट देकर सपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) की उपेक्षा की।

Load More