अपनी कार से मुंबई के स्टेडियम पहुंचे रोहित, '0264' अंक वाली नंबर प्लेट की तस्वीर हुई वायरल
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा अपनी टीम की बस की जगह '0264' अंक की नंबर प्लेट वाली अपनी कार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264-रन बनाए थे जो वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट का अब तक सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।