अपनी किडनी ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रही हैदराबाद की नाबालिग लड़की ने गंवाए ₹16 लाख
हैदराबाद में अपनी किडनी ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रही एक 16-वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर ₹16 लाख गंवा दिए। दरअसल, लड़की अपने पिता को बताए बिना उनके खाते से निकाले गए ₹2 लाख लौटाना चाहती थी। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की को किडनी के बदले ₹3 करोड़ की पेशकश हुई थी और ₹16 लाख जमा करने को कहा गया था।