अपनी जगह के लिए रोहित और राहुल को टीम से बाहर करने को नहीं कह सकता: ईशान किशन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में 76-रन (48-गेंद) बनाने वाले ओपनर ईशान किशन ने कहा है कि जब रोहित शर्मा और के.एल. राहुल टीम में आएंगे तो वह टीम में बतौर ओपनर जगह नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, "अपने लिए रोहित और राहुल को टीम से बाहर करने को नहीं कह सकता...जब भी मुझे मौका मिलेगा...मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।"