अपनी जाति का वोट लेना नपुंसकता, दूसरी का वोट लेना मर्दानगी: राजस्थान के पूर्व मंत्री गुढ़ा
राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनू में कहा है, "अपनी जाति का वोट लेना तो नपुंसकता है, दूसरी जाति का वोट लेकर दिखाइए यह मर्दानगी है।" उन्होंने कहा, "छत्तीस कौम का वोट लेना और विरोधी का वोट लेना मर्दानगी है।" बकौल गुढ़ा, जहां राजपूत और माली वोट नहीं थे वहां भी वह विधानसभा चुनाव में आगे रहे थे।