अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं: दंगों के बीच फ्रांस में होने को लेकर उर्वशी रौतेला
पेरिस फैशन वीक 2023 में भाग लेने के लिए गईं ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह फ्रांस में जारी दंगों के बीच अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, "भारत में हमारा परिवार भी हमारी सुरक्षा को लेकर चिंतित है...क्योंकि वे दंगों की खबरें पढ़ रहे हैं...हम खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।"