अपनी तस्वीरें बेचकर कैंपेन के लिए धन जुटाने वाली मॉडल ने इक्वाडोर में जीता मेयर पद का चुनाव
इक्वाडोर के साइमन बोलिवर में मारिया फर्नांडा वर्गास नामक मॉडल मेयर पद का चुनाव जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। मारिया ने पत्रकारों को बताया था कि उन्होंने चुनाव कैंपेन का फंड जुटाने में मदद करने के लिए एक अडल्ट प्लैटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें बेची थीं। उनके पास पत्रकारिता की डिग्री है और वह एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं।