अपनी प्रेग्नेंसी से अनजान महिला ने केएलएम प्लेन के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म
अपनी प्रेग्नेंसी से अनजान एक महिला ने पिछले हफ्ते इक्वाडोर से एम्स्टर्डम जा रही केएलएम रॉयल डच फ्लाइट में उड़ान के दौरान पेट में दर्द होने के बाद टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। संयोगवश इस फ्लाइट में सवार यात्रियों में कुछ मेडिकल प्रोफेशनल्स भी शामिल थे जिनकी मदद से महिला ने बच्चे को जन्म दिया।