अपनी बच्ची पर निगरानी रखिए, ये गलतियां किसकी हैं: बिहार में बच्ची से गैंगरेप पर पप्पू यादव
बेगूसराय (बिहार) में करीब 15 दिन पहले एक बच्ची से हुए गैंगरेप पर 'जाप' के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा, ''आप अपनी बच्ची को सुरक्षित रखिए, उन पर निगरानी रखिए...ये गलतियां किसकी हैं...हम सबकी हैं?'' उन्होंने कहा, ''90%-95% रेप दलित, गरीब व वंचितों के घर में होता है, ज़्यादातर रेप अपर मिडल क्लास के लोग करते हैं।"