अपनी बेटियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीजेआई, दिखाया कोर्ट में कैसे होता है काम

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ शुक्रवार को अपनी दोनों बेटियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और दिखाया कि कोर्ट में कामकाज कैसे होता है। बकौल रिपोर्ट्स, जस्टिस चंद्रचूड़ कोर्ट में कामकाज शुरू होने के समय सुबह 10:30 बजे से पहले विज़िटर गैलरी के रास्ते उन्हें अपने कोर्ट रूम में ले गए और कहा, "देखिए मैं यहीं बैठता हूं।"

Load More