अपनी मां को राज्यसभा भेजना चाहता हूं लेकिन वह तैयार नहीं हैं: चिराग पासवान
एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को 'एबीपी न्यूज़' से बातचीत में कहा है कि वह अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजना चाहते हैं लेकिन उनकी मां इसके लिए तैयार नहीं हैं। गौरतलब है, चिराग की पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 में बिहार में 5 सीटों पर जीत दर्ज की है और वह हाजीपुर से सांसद चुने गए हैं।