अपनी मांगों को लेकर यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब में 21 फरवरी को धरना देंगे किसान: टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान अपनी मांगों को लेकर 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में धरना देंगे। बकौल टिकैत, सिसौली में हुई पंचायत में प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें किसानों की मांगें नहीं माने जाने पर 26 और 27 फरवरी को दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च निकालने को कहा गया है।