अपनी रणनीति के तहत कर रहे काम: राजस्थान चुनाव के लिए सांसदों को टिकट देने पर बीजेपी
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 7 सांसदों को टिकट दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। मेघवाल ने कहा है, "हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है। हम अपनी रणनीति के तहत ही काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है।''