अपनी शर्ट पर धोनी का साइन दिखाते हुए लाइव टीवी पर भावुक हुए सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर अपनी शर्ट पर एम.एस. धोनी का साइन दिखाते हुए लाइव टीवी पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "इस बंदे (धोनी) ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या-क्या नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "मैं मरने से पहले कपिल देव को 1983 विश्व कप की ट्रॉफी उठाते और...धोनी को 2011 विश्व कप जिताने वाला छक्का मारते देखना चाहूंगा।"