अपनी-अपनी किस्मत है: बेटे वरुण की भतीजे राहुल से तुलना करने के सवाल पर मेनका गांधी
सुलतानपुर (यूपी) लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी की भतीजे राहुल गांधी से तुलना करने के सवाल पर कहा है, "सबके अपने-अपने रास्ते हैं और अपनी-अपनी किस्मत है...इससे ज़्यादा क्या बोलूंगी मैं।" उन्होंने रिपोर्टर के 'बीजेपी में वरुण को अवसर मिलने' के सवाल पर कहा, "अवसर काबिलियत पर मिलते हैं...वह अपना रास्ता बनाएगा।"