अपने 2 मौजूदा साथी खिलाड़ियों के पैदा होने से पहले जेम्स ऐंडरसन ने किया था टेस्ट डेब्यू
तेज़ गेंदबाज़ जेम्स ऐंडरसन को शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे विशाखापत्तनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। गौरतलब है, 41-वर्षीय ऐंडरसन ने 22 मई 2003 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था और इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में शामिल 20-वर्षीय शोएब बशीर व 19-वर्षीय रेहान अहमद का जन्म उसके बाद हुआ था।