अपने 50वें जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के साथ की स्कूबा डाइविंग
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने पति व ऐक्टर अक्षय कुमार और बच्चों के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अक्षय संग स्कूबा डाइविंग करती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, "जब अपने आसपास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं...तब मेरी आंखें और दिल आश्चर्य से भर जाते हैं।"