अपने कज़न को परेशान करने के लिए शख्स ने दी थी मुंबई में आतंकियों के घुसने की झूठी सूचना
मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े 3 आतंकियों के घुसने की झूठी सूचना देने को लेकर यासीन सैयद नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी का रिश्तेदारों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था व अपने कज़न को परेशान करने के लिए यासीन ने उसे 'आतंकियों' में से एक बताते हुए फेक कॉल की थी।