रूसी सैनिक अपने कब्ज़े में लिए शहरों में महिलाओं का रेप कर रहे हैं: यूक्रेन
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि रूसी सैनिक अपने कब्ज़े वाले शहरों में महिलाओं का रेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब आपके शहरों पर बम गिर रहे हों...सैनिक कब्ज़े वाले शहरों में महिलाओं का रेप कर रहे हों...अंतर्राष्ट्रीय कानून की क्षमता पर बोलना...मुश्किल है।" बकौल कुलेबा, रूस को उसके कर्मों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।