अपने कुल कर्मचारियों में से 10% की छंटनी करेगी टेस्ला

अमेरिकी न्यूज़ वेबसाइट इलेक्ट्रेक ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा कर्मचारियों को भेजे ईमेल के हवाले से बताया है कि कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से 10% की छंटनी करने वाली है। उन्होंने 'जॉब रोल्स और फंक्शन के डुप्लीकेशन' को छंटनी के पीछे का कारण बताया है। मस्क ने कहा, "मुझे यह (छंटनी) पसंद नहीं है लेकिन करना पड़ेगा।"

Load More