अपने कौशल से गौरवान्वित किया: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशिया कप जीतने पर पीएम
महिला एशिया कप के फाइनल में शनिवार को श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को ट्वीट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने लिखा, "हमारी महिला क्रिकेट टीम ने अपने धैर्य और कौशल से हमें गौरवान्वित किया है! उन्होंने उत्कृष्ट टीम वर्क दिखाया है। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"