अपने धर्म के महापुरुषों और भगवान की शिक्षाओं को सही तरह से फैलाएं, अंधभक्त न बनें: उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लोगों को 'अंधभक्त' बनने के बजाय अपने धर्म के महापुरुषों और भगवान की शिक्षाओं को सही तरीके से फैलाना चाहिए। बकौल उद्धव, "सच्चा भक्त अपने भगवान की शिक्षा को समझकर सभी में फैलाएगा, जबकि अंधभक्त जहां फायदा देखता है, वहीं झुक जाता है। दुर्भाग्य से इस समय ‘अंधभक्तों’ की लहर है।"