अपने पति, मेंटोर और हमसफर के निधन से बेहद दुखी हूं: किरण मजूमदार-शॉ
बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने पति जॉन शॉ के निधन के बाद ट्वीट किया है, "अपने पति, मेंटोर और हमसफर के निधन से बेहद दुखी हूं।" उन्होंने लिखा, "जॉन आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरे जीवन को बेहद खास बनाने के लिए धन्यवाद। मैं आपको बहुत याद करूंगी।" गौरतलब है, जॉन शॉ एक विदेशी प्रमोटर थे।