अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल रहा श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी: तिहाड़ जेल के अधिकारी
'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, तिहाड़ जेल (दिल्ली) के एक अधिकारी ने बताया है कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने अपने परिवार के सदस्यों से मिलने से इनकार कर दिया है। अधिकारी ने कहा, "पूनावाला को 2 अन्य कैदियों के साथ रखा गया है। वह पढ़ते हुए समय बिताता है। वह सिर्फ अपने वकील से बात करता है।"