अपने पहले विश्व कप मैच से एक रात पूर्व क्रिस्पी डक खाई थी, डक पर हुआ था आउट: टेलर
रॉस टेलर ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि मैच से पहले उन्हें बत्तख नहीं खाने का अंधविश्वास था। बकौल टेलर, 2007 में अपने पहले विश्व कप मैच से एक रात पूर्व उन्होंने क्रिस्पी एरोमैटिक डक ख़ाई थी और मैच में वह डक पर आउट हो गए थे। उन्होंने कहा, "पहला नियम...मैच से एक रात पहले डक मत खाओ।"