अपने पुश्तैनी घर को देखने 75 साल बाद पाक पहुंची बंटवारे के वक्त भारत आई 90 वर्षीय महिला
बंटवारे के वक्त भारत आई 90-वर्षीय रीना छिब्बर वर्मा रावलपिंडी में अपने पुश्तैनी घर का दौरा करने के लिए शनिवार को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचीं। रीना ने कई बार वीज़ा आवेदन रद्द होने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी से मदद मांगी थी जिसके बाद उन्हें वीज़ा मिला। रीना ने कहा, “भारत-पाक को...वीज़ा नियमों को...आसान बनाना चाहिए।”