अपने प्लैटफॉर्म्स पर नई चीज़ें करने के वास्ते हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण देश है भारत: मेटा
फेसबुक इंडिया (मेटा) के निदेशक मनीष चोपड़ा ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सभी नई चीज़े करने के मामले में मेटा के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण देश है। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले शुरू किए गये 'रील्स' फीचर ने टियर-2 और टियर-3 के शहरों समेत भारत में व्यापक लोकप्रियता हासिल की है।