अपने बयान पर कायम हूं: राजस्थान में मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने पर राजेंद्र गुढ़ा
राजस्थान के राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा है, "मैं अपने बयान पर कायम हूं।" उन्होंने कहा कि वह अपने अगले कदम के बारे में सोमवार (24 जुलाई) को बताएंगे। दरअसल, गुढ़ा ने शुक्रवार को राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी।