अपने बॉडीगार्ड की शादी में परिवार संग पहुंचे अभिनेता विजय देवरकोंडा, तस्वीरें आईं सामने

अभिनेता विजय देवरकोंडा हाल ही में हैदराबाद में अपने बॉडीगार्ड रवि की शादी में परिवार के साथ पहुंचे। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में देवरकोंडा अपने बॉडीगार्ड के साथ फोटो खिंचवाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस पर एक फैन ने कहा, "बहुत अच्छे इंसान।" एक अन्य फैन ने कहा, "यह बहुत ही शानदार जेस्चर है।"

Load More