अपने ब्रेकअप के लिए मैंने खुद को ज़िम्मेदार ठहराया, सोचा मेरी गलती रही होगी: अंकिता
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 17' में अपने ब्रेकअप को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मेरा बहुत बड़ा ब्रेकअप हुआ था...उसने (पूर्व प्रेमी ने) मेरे साथ जो भी किया हो, मैंने कभी उसे गलत नहीं माना। मैंने सारी चीज़ों के लिए खुद को ज़िम्मेदार ठहराया।" अंकिता के मुताबिक, उन्होंने सोचा कि गलती उनकी ही रही होगी।