अपने भाइयों के साथ मुंबई पहुंचे गायक निक जोनस, लोलापालूज़ा कॉन्सर्ट में करेंगे परफॉर्म
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति व अमेरिकी गायक निक जोनस शनिवार सुबह अपने दोनों भाइयों के साथ मुबंई पहुंचे। ये तीनों मुंबई में 27-28 जनवरी को आयोजित होने वाले लोलापालूज़ा इंडिया कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे। इस म्यूज़िक फेस्टिवल में रॉयल ब्लड रॉक बैंड, फ्रांस का डीजे माला, अनुष्का शंकर, रघु दीक्षित प्रोजेक्ट समेत कई बैंड व सिंगर परफॉर्म करेंगे।