अपने माता-पिता का खयाल रखें: मां की 7वीं पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर कर राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी मां की 7वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मां, आपको गए 7 साल हो गए। आपको याद कर रहा हूं, रोज़ याद आती है लेकिन मैं जानता हूं आप मेरे साथ हैं। अपने माता-पिता का खयाल रखें दोस्तों। उन्हें बताएं कि आप उन्हें कितना चाहते हैं।"