अपने मेडल लौटा देंगे: पहलवानों व दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद रेसलर बजरंग पूनिया
दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच हुई कथित झड़प के बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा है कि अगर पहलवानों के साथ ऐसा सलूक किया जाएगा तो वे सरकार को अपने मेडल लौटा देंगे। उन्होंने कहा, "हम मेडल का क्या करेंगे...धक्का-मुक्की करते समय वे भूल जाते हैं कि हम पद्मश्री विजेता भी हैं।"