अपने रंग के चलते बहुत सारे क्रीम लगाता था लेकिन उससे कुछ नहीं बदला: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि उन्हें लगता था कि वह अच्छे नहीं दिखते लेकिन समय के साथ उनमें आत्मविश्वास आ गया। उन्होंने 'बॉलीवुड बबल' से कहा, "अपने रंग के चलते असुरक्षित महसूस करता था। बहुत सारे क्रीम लगाता था लेकिन उससे कुछ नहीं बदला।" बकौल नवाज़ुद्दीन, आस-पास मौजूद लोगों की वजह से असुरक्षा की भावना आती है।