अपने लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है: नवाज़ शरीफ के बधाई देने पर पीएम मोदी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देने पर नवाज़ को धन्यवाद कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, "भारत के लोग हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं। अपने लोगों की भलाई और सुरक्षा को आगे बढ़ाना हमेशा हमारी प्राथमिकता है।"