अपने सीईओ का पैकेज 40% तक बढ़ाकर $11.1 मिलियन कर सकती है यूनीक्रेडिट: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यूरोपियन बैंक यूनीक्रेडिट अपने सीईओ एंड्रेया ऑर्चेल का पैकेज 20%-40% बढ़ाकर $9.5-$11.1 मिलियन करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑर्चेल का पैकेज फिलहाल $7.9 मिलियन है। बकौल रिपोर्ट, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और यह निवेशकों के फीडबैक पर निर्भर करेगा।