अपने 'सीक्रेट' जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार दिखे एलन मस्क; तस्वीर आई सामने
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की अपने 'सीक्रेट' जुड़वां बच्चों व उनकी मां के साथ पहली बार तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर मस्क की आगामी बायोग्राफी के लेखक वॉल्टर आइज़क्सन ने जारी की है। गौरतलब है, मस्क और उनके ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक की शीर्ष अधिकारियों में से एक शिवॉन ज़िलिस नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे।