अपमान का बदला लेना चाहती थी: गाज़ियाबाद में पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाने वाली नौकरानी
गाज़ियाबाद (यूपी) में कारोबारी के परिवार को अपने पेशाब से गूंथे आटे की रोटियां खिलाने वाली नौकरानी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे छोटी-छोटी बात पर डांटा जाता था व अपमान का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। बकौल पुलिस, महिला 4-महीने से परिवार के खाने में पेशाब मिला रही थी।