अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं: नरसिंहानंद मामले पर सीएम योगी
पैगंबर मोहम्मद पर गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी जाति, मत या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।