अपराधी ने यूपी के रेस्टोरेंट में दारोगाओं के साथ 'बालम थानेदार' गाने पर बनाई रील
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के एक रेस्टोरेंट में 2 दारोगाओं के साथ बैठकर 'बालम थानेदार' गाने पर एक अपराधी की रील ऑनलाइन वायरल हो रही है। वीडियो में एक अन्य अपराधी भी नज़र आ रहा है और दोनों दारोगाओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा है। वहीं, दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।