अपराधी पैदा नहीं होते, बनाए जाते हैं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अपराधी पैदा नहीं होते बल्कि बाद में बनाए जाते हैं। बेंच ने कहा, "हर संत का एक अतीत और एक पापी का भविष्य होता है...जब कोई अपराध करता है तो उसके पीछे कई कारण होते हैं।" नकली नोटों के साथ पकड़े गए एक शख्स को ज़मानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की।