अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले किसी पदासीन अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले बच्चे बने हंटर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर को फेडरल गन केस में दोषी पाया गया है। तीन मामलों में दोषी पाए गए हंटर अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले किसी पदासीन अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले बच्चे बन गए हैं। हंटर ने बंदूक खरीदने के फॉर्म पर झूठ बोला था कि वह अवैध रूप से ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं करते।