अपवाद होते हैं: भारत-ईरान के बीच पोर्ट डील पर यूएस के 'प्रतिबंध' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत
भारत और ईरान के बीच हुए चाबहार बंदरगाह समझौते के बाद अमेरिका के बयान 'ईरान के साथ बिज़नेस डील करने वाले देशों को संभावित प्रतिबंधों के बारे में पता होना चाहिए' पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने प्रतिक्रिया दी है। गार्सेटी ने इंडिया टुडे से कहा, "हम आमतौर पर प्रतिबंध लगाते हैं...लेकिन कुछ दुर्लभ अपवाद भी होते हैं।''